
कटनी।नवदुर्गा प्रतिमा स्थापना व विसर्जन की तैयारियों को लेकर थाना ढीमरखेड़ा में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह बैठक संपन्न हुई।
थाना प्रभारी अभिषेक चौबे
बैठक में तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया व थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने उपस्थितजनों से त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने शासन की गाइडलाइन का पालन करने, आपसी सहयोग बनाए रखने एवं किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करने का आग्रह किया।
बैठक में नागरिकों ने भी अपने सुझाव व राय रखी। अंत में प्रशासन ने सभी से आगामी त्यौहार हर्षोल्लास एवं शांति के साथ मनाने की अपील की।







