नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता – मोटरसाइकिल शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

नरसिंहपुर। कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे और उनकी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी से 208 बैटरी, मिरर, हैड लाइट, अन्य सामग्री और नगदी 98 हजार रुपये बरामद किए हैं।
बरामदगी की कुल कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

मामले में थाना कोतवाली में प्रार्थी अबरीश दुबे निवासी नरसिंहपुर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 331 (4), 305 (ए) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी का नाम इरफान खान, निवासी ग्राम घाटपिंडरई बताया जा रहा है।
बरामद सामान और नगदी को जब्त करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, अनु. अधिकारी पुलिस मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे, उनि मनीष मरावी, आरक्षक पंकज राजपूत, जितेन्द्र सिंह, रोहित चन्पुरिया, महेन्द्र ठाकुर एवं सायबर सेल से म.आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING