पुलिस की बड़ी कार्रवाई – कटनी में परधियों के डेरे और संदिग्ध घरों पर दबिश, हजारों किलो अवैध लाहन नष्ट

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया 

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में शनिवार को जिलेभर में अवैध शराब और अपराधियों पर शिकंजा कसने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गठित टीमों ने एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान परधियों के डेरे और संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई। कई जगहों से हजारों किलो महुआ लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

कुठला–स्लीमनाबाद क्षेत्र

सीएसपी नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा और सुदेश समन की टीम ने ग्राम कुडो, हरदुआ, पठारा और मदार टेकरी में दबिश दी। यहाँ झोपड़ियों और संदिग्ध घरों से अवैध लाहन और शराब बनाने की सामग्री मिली, जिसे तुरंत नष्ट कर दिया गया।

विजयराघवगढ़–बरही क्षेत्र

एसडीओपी धीरेन्द्र धार्वे की अगुवाई में थाना प्रभारी शैलेंद्र यादव और रीतेश शर्मा ने हीरापुर, ददरी और फूटहा टोला में दबिश दी। हीरापुर से लगभग 400 किलो लाहन नष्ट किया गया, वहीं ददरी से भी बड़ी मात्रा में अवैध लाहन पकड़ा गया।

रीठी–बहोरीबंद क्षेत्र

डीएसपी उमराव सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी शाहिद खान और अखिलेश दाहिया ने बिरूली और संगमा गांव में फरार आरोपियों की तलाश की। इस दौरान भी बड़ी मात्रा में लाहन नष्ट किया गया।

अन्य थाना क्षेत्रों में तलाशी

थाना बड़वारा प्रभारी के.के. पटेल और एनकेजे पुलिस ने बसाडी, धौरा पहाड़ी और निगेरा पहाड़ी में दबिश दी। वहीं बिलहरी पुलिस ने घुघरा, कैमोरी और करहिया में पारधी और नागड़िया समाज के डेरों की तलाशी ली।

इस व्यापक अभियान से पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार और अपराधियों पर अब किसी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”