“वर्षाकाल में पेयजल की गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता” महापौर ने दिए सख्त निर्देश

 

कटनी। नगर निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने वर्षाकाल के दौरान नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर नगर निगम की जल प्रदाय शाखा को सतर्क किया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वर्षा और बाढ़ की स्थिति में जल स्त्रोतों से लिए जाने वाले पेयजल के नमूनों की लगातार जांच की जाए ताकि किसी भी प्रकार का दूषित जल आमजन तक न पहुंचे।

महापौर ने कहा कि अतिवृष्टि की स्थिति में जल प्रदूषण की आशंका बढ़ जाती है, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन जल स्त्रोतों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, उनका सतत परीक्षण और निगरानी प्राथमिकता से की जाए।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं जल आपूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होती है, तो उसे शीघ्रता से मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए।

महापौर श्रीमती सूरी ने बारिश के मौसम में जलजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए हैंडपंप, ट्यूबवेल, कुओं एवं अन्य जल स्रोतों के आसपास नियमित रूप से दवा छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य बिंदुओं पर दिए निर्देश 

सतत पेयजल परीक्षण के निर्देश,जल स्रोतों की नियमित निगरानी,क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की त्वरित मरम्मत,जलजनित रोगों की रोकथाम हेतु दवा छिड़काव अनिवार्य

 

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING