घुमंतु पशुओं पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, 3 पशुपालकों पर FIR दर्ज

कटनी। जिले की सड़कों पर आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर रविवार देर रात कोतवाली थाना में 3 पशुपालकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई जिसमे अब तक जिलेभर में कुल 9 पशुपालकों के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है।

थाना स्लीमनाबाद  5, थाना कुठला 1 थाना कोतवाली 3

इन पशुपालकों के खिलाफ हुई कार्रवाई

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 42 कटनी मुड़वारा निवासी विवेक कुमार उपाध्याय,वीरेंद्र पंचमलाल यादव,खुशी लाल इनके खिलाफ स्वच्छता निरीक्षक ब्रजेश कुंडे की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

कार्रवाई का आधार बना कान टैग

सड़कों पर घूमते मवेशियों के कानों में लगे टैग स्कैन कर मालिकों की पहचान की गई, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि घुमंतू पशु इन्हीं पशुपालकों के हैं।

आदेश का उल्लंघन, कानून की कार्रवाई

1 जुलाई को कटनी कलेक्टर द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश में साफ निर्देश था कि कोई भी पशुपालक अपने गौवंश को खुले में न छोड़े, लेकिन आदेश की अवहेलना पर अब FIR और पशु जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

28 घुमंतु मवेशियों को भेजा गया कांजी हाउस

नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे के निर्देश पर गठित हांका गैंग टीम ने रविवार शाम 28 आवारा पशुओं को पकड़कर झिंझरी स्थित कांजी हाउस में सुरक्षित पहुंचाया गया।

जिला प्रशासन की अपील 

पशुओं को घरों में रखें जिला प्रशासन ने एक बार फिर पशुपालकों से अपील की है कि अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें।
सड़क पर विचरण करने से हादसे की आशंका बनी रहती है, जिससे न सिर्फ मानव जीवन, बल्कि बेजुबान पशुओं की जान भी खतरे में पड़ जाती है।

कटनी प्रशासन का साफ संदेश

अब यदि पशु खुले में मिले तो केवल चेतावनी नहीं, सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING