“भगवान जगन्नाथ के भंडारे में श्रद्धा का सैलाब, अधिकारी भी बने प्रसाद के भागीदार”

कटनी |भगवान जगन्नाथ की वापसी रथयात्रा के उपलक्ष्य में सोमवार को जगन्नाथ चौक स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी ट्रस्ट कमेटी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे में प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु “जगन्नाथ के भात को, जगत पसारे हाथ को” जैसे जयघोष लगाते हुए कतारबद्ध होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते नजर आए। आयोजन की भव्यता और भक्तों की आस्था देखते ही बन रही थी।

विशेष बात यह रही कि आम श्रद्धालुओं के साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी भगवान के दर्शन और प्रसाद लाभ के लिए मंदिर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और कोतवाली प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर भक्ति भाव प्रकट किया।

कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सरावगी ने बताया कि भंडारा दिनभर चलता रहेगा और श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ पहुंच रही है। आयोजन में किसी तरह की अव्यवस्था नहीं है। श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से जयकारों के बीच प्रसाद का लाभ ले रहे हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 