नेशनल हाईवे पर लूटपाट के खिलाफ कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 संदिग्ध हिरासत में  रैड के दौरान पुलिस टीम पर पारदी समुदाय के लोगों ने किया पथराव

कटनी।
कटनी पुलिस ने बीती रात नेशनल हाईवे पर राहगीरों से हो रही लूटपाट व आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में गठित 15 टीमों ने 215 पुलिसकर्मियों के साथ संदिग्ध पारधियों के डेरों पर एकसाथ दबिश दी। इस दौरान चार ड्रोन टीमों द्वारा क्षेत्र की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी गई।

कार्रवाई का उद्देश्य…
रात्रि के समय हाईवे पर यात्रियों को सुरक्षित वातावरण देना और हाल ही में बढ़ रही लूटपाट, झगड़े, अवैध गतिविधियों जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना।

 छापामार क्षेत्र…
हरदुआ, खिरहनी, बहिरघटा, चपना, दरोडी, धौरा, छिदिया टोला, हीरापुर सहित अन्य पारदी डेरों में एकसाथ दबिश दी गई, जिससे पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

जब्त सामग्री व गिरफ्तारी..

1 आरोपी गिरफ्तार

12 संदिग्ध हिरासत में

20 धारदार हथियार (चाकू, छुरा)

190 फर्जी गोल्ड बिस्किट (लूट/ठगी प्रयुक्त सामग्री)

15 किलो अवैध गांजा

26 लग्जरी रेसर मोटरसाइकिल

पूछताछ जारी..
पकड़े गए आरोपियों से पुलिस द्वारा सघन पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से भविष्य में होने वाले अपराधों के नेटवर्क को उजागर करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिलने की उम्मीद है।

अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कटनी

अधिकारियों की सराहनीय भूमिका…
अभियान में पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया तथा एसडीओपी विजयराघवगढ़ व स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों एवं रक्षित केन्द्र के अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य किया।

विशेष योगदान देने वाले प्रमुख अधिकारी:
राजेन्द्र मिश्रा, अजय सिंह, अभिषेक चौबे, नवीन नामदेव, अनिल यादव, अखिलेश दाहिया, रितेश शर्मा, शैलेंद्र यादव, केके पटेल, अरविंद चौबे, संध्या राजपूत, अनूप सिंह, आशीष शर्मा, मोहिनी परस्ते व अन्य मोजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

ग्राम विकास को लेकर जन अभियान परिषद की कार्यशाला, प्रस्फुटन समितियों को दिए गए प्रशिक्षण और विकास के मंत्र नशा मुक्ति, हरियाली, गौ सुरक्षा, स्वच्छता और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर

ग्राम विकास को लेकर जन अभियान परिषद की कार्यशाला, प्रस्फुटन समितियों को दिए गए प्रशिक्षण और विकास के मंत्र नशा मुक्ति, हरियाली, गौ सुरक्षा, स्वच्छता और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर

SANSKRITIIAS , IAS COACHING