जयप्रकाश वार्ड को मिली 11.69 लाख की सड़क, डामरीकरण सौगात, महापौर प्रीति सूरी ने किया भूमिपूजन

कटनी। नगर निगम कटनी द्वारा शहर के वार्डों में चल रही विकास योजनाओं की श्रृंखला में शुक्रवार को जयप्रकाश वार्ड के नागरिकों को बड़ी सौगात दी गई। वार्ड के अंतर्गत आने वाली अग्रहरी गली एवं साईं मंदिर गली में 11.69 लाख रुपए की लागत से होने वाले सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन नगर की महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

आदर्श कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर के साथ पार्षदों, नगर निगम के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लता सिस्टर, विद्या वर्मा, मुन्ना लाल पटेल और सुरेश पाठक ने महापौर के साथ कुदाली चलाकर निर्माण की नींव रखी।

सुगम यातायात के लिए विकास की मजबूत नींव

महापौर श्रीमती सूरी ने बताया कि लंबे समय से नागरिक अच्छी सड़कों की मांग कर रहे थे, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। डामरीकरण कार्य पूर्ण होने पर नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यातायात का लाभ मिलेगा। इस कार्य की स्वीकृति और शीघ्र क्रियान्वयन में वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सुभाष साहू की अहम भूमिका रही।

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी

महापौर ने कहा कि नगर निगम कटनी नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, नाली, बिजली और पानी उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अन्य वार्डों में भी जल्द ही इसी तरह के विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

कार्यक्रम में रही इनकी उपस्थिति

भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षदगण,डॉ. रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, गोविंद चावला, बीना बनर्जी, उमेंद्र अहिरवार, शकुंतला सोनी, रेखा तिवारी, पूर्व पार्षद ऋचा गेलानी, कमलेश चौधरी एवं विजय डब्बू रजक सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही शिवम शर्मा, दीपू कटारिया, मुकेश राय, अरुण मिश्रा, आशीष मुखर्जी, रीना मुखर्जी, पम्मी वाधवा, आरती खेलकर, बबीता राजपूत, ज्योति पाठक जैसी स्थानीय हस्तियों और मातृशक्ति की भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING