विवाह समारोहों के चलते यातायात व्यवस्था सुधार हेतु रौनक खंडेलवाल ने सौंपा ज्ञापन….

कटनी शहर में चल रहे विवाह समारोहों के मौसम को ध्यान में रखते हुए, प्रतिष्ठित समाजसेवी रौनक खंडेलवाल कटनी यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे को ज्ञापन पत्र सौंप इस आवेदन के माध्यम से उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए त्वरित कदम उठाने की अपील की है।

पत्र में श्री खंडेलवाल ने उल्लेख किया कि विवाह स्थलों (मैरिज गार्डनों) के आसपास, विशेषकर रात 10 बजे के बाद, बारातों के निकलने के समय बड़ी गाड़ियों पर लगे नो-एंट्री नियम के चलते बारातियों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। परिणामस्वरूप कई बार जाम और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

नो-एंट्री समय में संशोधन एवम सुझाव

विवाह सीजन के दौरान बड़ी गाड़ियों के नो-एंट्री समय को रात 10 बजे से बढ़ाकर 12 बजे तक किया जाए, ताकि बारातों का आवागमन निर्बाध रूप से हो सके और यातायात व्यवस्था बनी रहे।

समन्वय निर्धारित करना

विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मैरिज गार्डनों के संचालकों से पूर्व समन्वय कर बारातों के निकलने का समय निर्धारित किया जाए, जिससे यातायात विभाग बेहतर नियंत्रण यातायात पर रख सके।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING