गर्मी में राहत: बारडोली वेलफेयर सोसाइटी ने मुड़वारा स्टेशन पर लगाया 80 लीटर का वाटर कूलर

कटनी। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की ठंडे पानी की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से बारडोली वेलफेयर सोसाइटी कटनी द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। संस्था के तत्वावधान में 80 लीटर क्षमता वाला वाटर कूलर मुड़वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 एवं 5 पर स्थापित किया गया है।

मई और जून की भीषण गर्मी में यात्रियों को ठंडे पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को मद्देनज़र रखते हुए यात्रियों को राहत देने के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक रोहित सिंह ने इस पहल का शुभारंभ किया।

उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख लोग रहे मौजूद:

इस अवसर पर बारडोली सोसाइटी के अध्यक्ष आर.एल. चौधरी, रविकांत राय, माया गुप्ता, राकेश चौधरी, स्टेशन वाणिज्य प्रबंधक के.के. दुबे, कमर्शियल इंस्पेक्टर शैलेश कुमार, विद्युत इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जगदीप एवं सीटीआई सतीश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह प्रयास यात्रियों के लिए गर्मी में एक बड़ी राहत साबित होगा और समाज सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING