
कटनी।। आईटीआई कटनी में प्रशिक्षण अधिकारी T.O. आनंद चौधरी पिता सोनी लाल चौधरी से संस्था में परिवीक्षा अवधि समाप्त होने के उपरांत 10 वर्षों की वेतन वृध्दि के एरियर राशि 8 लाख 50 हजार के बिल तैयार करने एवं भुगतान करवाने के एवज मे सहायक ग्रेड-3, शासकीय आई.टी.आई. कटनी के संदीप कुमार पिता रामचरण बर्मन, उम्र 31 वर्ष द्वारा
6000 रिश्वत की मांग की गईं थी जिसकी शिकायत आनंद चौधरी पिता सोनी लाल चौधरी उम्र 37 वर्ष पता अन्ना बाबा की गली बड़ा पत्थर राँझी जबलपुर द्वारा लोकायुक्त जबलपुर के
पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के समक्ष उपस्थित होकर की थी.शिकायत सत्यापन उपरांत आज 04/03/2025 को कार्यालय शासकीय आई.टी.आई. कटनी में संदीप कुमार पिता रामचरण बर्मन, उम्र 31 वर्ष, सहायक ग्रेड-3, शासकीय आई.टी.आई. कटनी को रिश्वत राशि 5000 लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन 2018 की धारा-7, 13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल मे उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू त्रिपाठी, इंस्पेक्टर नरेश बेहरा, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल की उपस्थिति रही।







