कुंभ प्रयागराज जाने फिर उमडा जन सैलाब.. महापौर श्रीमती प्रीति संजय सूरी ने सड़क मार्ग,.. कटनी रेलवे स्टेशन परिसर में कुंभ श्रद्धालुओं को स्टॉल लगवा कर अपने सहयोगियों के साथ किया भोजन पानी निशुल्क वितरण

कटनी। प्रयागराज महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं का फिर उमड़ा जनसैलाब कुंभ व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने हेतु जनप्रतिनिधि भी आए आगे  बतादे कि एक तरफ भाजपा विधायक पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने इंटरनेशनल साइना स्कूल के पास श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन पानी की व्यवस्था शुरू की।

वही दूसरी तरफ कटनी महापौर श्रीमती प्रीति संजय सूरी ने सड़क एवम रेल मार्ग से प्रयागराज कुंभ जा रहे हजारों श्रद्धालुओं के भोजन पानी की व्यवस्था हेतु अपने सहयोगी साथियों के साथ सड़क मार्ग एवम रेल मार्ग से प्रयाग कुंभ जा रहे।

श्रद्धालुओं के लए खाने-पीने की निशुल्क व्यवस्था की बता दे कि प्रयागराज कुंभ में अमृत स्नान हेतु जाने वाले अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु कटनी पहुंच रहे हैं। जिससे सड़क मार्ग और रेलवे स्टेशन पर भी अत्यधिक भीड़ का दबाव बन रहा है।

कटनी आने वाली यात्रीयो को ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के कारण स्टेशन परिसर में मौजूद यात्री अन्य ट्रेन का घंटो इंतजार कर रहे हैं। इसी बात को लेकर महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों को भोजन पानी की निशुल्क व्यवस्था की और स्वयं उन्होंने अपने हाथों से कुंभ श्रद्धालुओं को भोजन वितरण किया। जिससे महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो।

उल्लेखनीय है कि इनसे निपटने के लिए मध्यप्रदेश सरकार भी पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को सक्त निर्देश दिये हैं कि सीमा क्षेत्रों में जहां भी जाम है, वहां यात्रियों के लिए पानी, भोजन और आवास व्यवस्थाएं सुनिश्चत हो। साथ ही पूर्वांचल क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ताओ को निर्देशित किया है कि किसी भी तरह से श्रद्धालुओं को प्रयाग कुंभ जाने आने में किसी तरह की समस्याएं ना आए।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING