पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चलाये जा रहे 11 दिवसीय अभियान

छतरपुर – 1 फरवरी से 11 फरवरी तक “सेफ क्लिक” अभियान के दौरान विगत 02 दिनों में सागर संभाग में पुलिस द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी डिजिटल अरेस्ट सेक्सटॉर्शन जैसे साइबर अपराधों से बचाव हेतु कुल 86 स्थलों पर लगभग 26794 लोगों को विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया है।

समाज में सायबर अपराधों एवं हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से सायबर सुरक्षा जन जागरुकता अभियान के तहत सागर संभाग के जिला सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना एवं निवाड़ी में साइबर पुलिस एवं सभी थानों की पुलिस टीम द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सुरक्षित जीवन के तहत नगरीय एवं ग्रामीण थाना क्षेत्र में विद्यालयों हॉस्टलों सार्वजनिक स्थलों में भ्रमण कर साइबर अपराध जैसे वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, महिला संबंधी साइबर अपराध इत्यादि से बचाव हेतु बुजुर्गों, युवकों, युवतियों, छात्र छात्राओं से संवाद स्थापित कर जागरूक किया जा रहा है।

सायबर सुरक्षा अभियान “सेफ क्लिक” सुरक्षित क्लिक साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों में इस हेतु पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं। तथा साइबर अपराधों से बचाव हेतु एडवाइजरी सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रसारित एवं प्रकाशित की जा रही है।

राहुल रैकवार
ब्यूरो चीफ
छतरपुर एमपी

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 