
मध्यप्रदेश मंदसोर की गरोठ थाना पुलिस ने एक महिला के अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया हैं। हत्याकांड की घटना में पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतका का प्रेमी ही उसका हत्यारा निकला।
आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका से कर्ज ले रखा था जब प्रेमिका कर्ज के रुपये प्रेमी से मांगने लगी तो नाराज प्रेमी ने उसे मोत के घाट उतार दिया। आरोपी प्रेमी उसकी प्रेमिका पर शक भी करने लगा था। मामले का खुलासा करते हुए एसपी अभिषेक आनंद ने आज बताया की पांच दिन पुर्व 29 दिसंबर को गरोठ थाना क्षेत्र के बोलिया गांव निवासी 45 वर्षीय मांगी बाई का रक्त रंजीत शव घर से कुछ दुर जंगल मे मिला था। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया। पुलिस तफ्तीश में महिला के प्रेमी विकेश लोहार से सकती से पुछताछ की तो पुरे मामले का खुलासा हो गया। आरोपी ने महिला से रुपये कर्ज में ले रखे थे, महिला जब उससे कर्ज के रुपये मांगने लगी तो नाराज होकर प्रेमी विकेश ने मोका पाकर अल सुबह जब महिला शौच के लिए जंगल में गई तो धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी विकेश माली को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया वही पकड़े गए आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही की गई।






