आधार, मनरेगा और RTI डॉ मनमोहन सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि….. शिक्षा, खाद्य सुरक्षा,भूमि अधिग्रहण,वन अधिकार कानून बना, बदल दी देश की तस्वीर…. श्रद्धांजलि सभा कर पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रेस ने दी पुष्पांजलि

कटनी. भारत के एक दशक तक प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुड़वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जाफर के कार्यालय मिशन चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया उपस्थित कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा डॉ सिंह ने मनरेगा वर्ष 2005 मे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधि नियम लागू किया, जिसने हर ग्रामीण परिवार को साल में 100 दिनों के रोजगार का अधिकार दिया।

पूर्व विधायक सुनील मिश्रा ने कहा डॉ सिंह ने अपने कार्यकाल में सूचना का अधिकार RTI कानून वर्ष 2005 में हर भारतीय नागरिक को सरकारी सूचना तक पहुंच का हक़ दिया, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई.

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर ने कहा श्री सिंह ने अपने कार्यकाल में शिक्षा का अधिकार कानून वर्ष 2009 में कानून लाकर हर 6 से 14 साल के बच्चे को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार दिया जिला कांग्रेस शहर कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी ने कहा डॉ सिंह ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून 2013 इस कानून के जरिए देश के दो-तिहाई परिवारों को सस्ती दरों पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया गया।

प्रदेश कांग्रेस सचिव नीरज सिंह बघेल ने कहा डॉ सिंह ने भूमि अधिग्रहण कानून वर्ष 2013 में प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा सुनिश्चित किया गया,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा डॉ सिंह ने वन अधिकार कानून वर्ष 2006 में बनाया जिसमें आदिवासी समुदाय को उनके भूमि अधिकार वापस दिलाने का ऐतिहासिक कदम था ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जाफर ने कहा भारत के नागरिकों को अपनी पहचान आधार कार्ड के रूप में डॉ मनमोहन सिंह ने दिया।

इस अवसर पर सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जॉर्ज डेविड दो प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ सनत तिवारी जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती अदिता तिवारी पूर्व पार्षद सुश्री मंजू निषाद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आफताब अहमद चोखे भाईजान पूर्व पार्षद विजय मंगल चौधरी विक्रम पुरूसवानी एडवोकेट शशी शेखर भारद्वाज हरनाम सुंदरानी संतोष यादव जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर प्रवक्ता एडवोकेट संदीप जयसवाल जीतू अजय कछवाहा आदि सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING