



जबलपुर- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज भोपाल से वायुयान द्वारा दोपहर 12.52 बजे जबलपुर एयरपोर्ट आगमन हुआ। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प से देकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. श्री यादव के एयरपोर्ट जबलपुर आगमन के दौरान विधायक अशोक रोहाणी संतोष बरकड़े, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ,नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज अखिलेश जैन,पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, आईजी अनिल कुशवाह, डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी संपत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोपहर 1:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बालाघाट के लिए प्रस्थान किया।
Post Views: 244