75 वर्षीय महिला के सुने मकान को चोरों ने बनाया अपना निशाना, चोरी की वारदात को दिया अंजाम…पुलिस ने किया मौका मुवावना

कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र के सुधार न्यास कॉलोनी दुर्गा मंदिर के पास एक सुने मकान का ताला तोड़ चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वह किसी सरोज दुबे नामक महिला का बताया जा रहा है। जो 75 वर्ष की बताई जा रही है और अकेले ही सुधार न्यास कॉलोनी स्थित अपने मकान में रहती है।

जो कई दिनों से भोपाल गई हुई है। वही जिसका फायदा चोरों ने उठाया और सूने मकान का ताला तोड़ भवन के अंदर रखा सारा सामान अस्त व्यस्त कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक सरोज दुबे के यहां काम करने वाली बाई जब काम करने पहुंची तो उसने देखा कि ताला टूटा पड़ा हुआ है। और अंदर सामान बिखरा हुआ है। उसने तत्काल मकान के अगल बगल वालों को इस बात से सूचित किया जिसकी सूचना माधव नगर पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने भवन के अंदर जांच करते हुए भवन को फिलहाल लॉक करवा दिया वही पुलिस मकान मालिक सरोज दुबे का आने का इंतजार कर रही है। जिससे आने के बाद ही पता लग पाएगा कि भवन में रखा क्या-क्या सामान चोरी गया है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING