“अनिश्चित कालीन धरने का चौंथा दिन, किसी ने नहीं ली सुध

 

नरसिंहपुर।मध्य प्रदेश किसान सभा बारहा बड़ा वार्ड क्रमांक 5 के संयोजक दिनेश कुशवाहा ने बताया चौंथे दिन कच्ची रास्ता पर सड़क निर्माण की मांग सहित अन्य मांगो को लेकर चल रहा धरना वार्ड के महिला पुरुषों बच्चों द्वारा उत्साहपूर्ण तरीके से जारी है।यहां धरना स्थल पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भागीदारी हो रही है लेकिन आज तक पंचायत सचिव सरपंच, जनपद जिला से किसी के द्वारा खबर न लेना आंदोलन को उग्र करने मजबूर कर रहे हैं।कुशवाहा ने बताया कि आगामी दिनों में शीघ्र ही क्रमिक अनशन, चक्का जाम, पुतला दहन जैसे उग्र आंदोलन करने की योजना बनाई जाएगी जिससे वार्ड की जनता को बुनियादी सुविधाओं जो हमारा हक है उसे हासिल किया जा सके।

 

नरसिंहपुर से शरद नेमा की रिपोर्ट।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING