महिला सुरक्षा की बनी परिचायक डायल 100 सेवा…. थाना माधव नगर क्षेत्र में कटाए घाट डैम में कूदने का प्रयास कर रही अवसादग्रस्त महिला, को डायल-100 के जवानों ने समझाईश देकर सुरक्षित छोड़ा घर

कटनी के थाना माधव नगर क्षेत्र में कटाए घाट डैम में एक महिला कूदने का प्रयास कर रही है, तभी पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर तत्काल माधव नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मौके पर रवाना किया।

बतादे की डायल-112/100 के स्टाफ आरक्षक अंकित पटेल एवं पायलेट अरविंद ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि एक अवसादग्रस्त महिला डैम में कूदने का प्रयास कर रही थी, तभी स्थानीय लोगों ने महिला की स्थिति को देखकर डायल 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस सहायता मांगी थी। अवसादग्रस्त महिला को पुलिस जवानों ने समझाईश देकर एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर उनके घर पहुँचे। जहा पुलिस जवानों ने परिवार के सदस्यों को पीड़ित महिला का ध्यान रखने की भी हिदायत दी। डायल 100 जवानों की तत्परता से अवसादग्रस्त महिला के जीवन बचाया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”