कोतवाली एवम माधव नगर पुलिस का संयुक्त अभियान,बाइक पेट्रोलिंग संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, गणेश पंडालों का निरीक्षण एवम पुलिस का पैदल मार्च, आयोजकों और जनता को कानून व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश

कटनी। थाना माधवनगर निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर एवम थाना कोतवाली निरीक्षक आशीष शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही उत्सवों के दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय घटना को रोकना था इस दौरान शहर की सड़को पर पुलिस कर्मियों ने पैदल मार्च निकाला एवम बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से संपूर्ण क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई साथ ही शहर के प्रमुख पंडालों का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस ने जायजा लिया।

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने आयोजकों और आम जनता को कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कहा है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिससे अप्रिय घटना को रोका जा सके।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने कहा कि पुलिस प्रशासन क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। इस अभियान के माध्यम से अपराधियों में भय पैदा होगा और क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहेगा। उन्होंने कहा पुलिस आपकी सेवा में लगातार मुस्तैद है। और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए वह तैयार है।

थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर और थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशीष शर्मा ने बताया कि इस अभियान में पुलिस कर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में चौकी प्रभारी निवार दुर्गेश तिवारी, चौकी प्रभारी खिरहनी कुलदीप टेकाम, अरुण पाल सिंह अन्य पुलिस कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING