“फुटकर पटाखा विक्रेताओं की नाराजगी, दुकान लगाने की जगह बदलने पर उठाए सवाल!.. द्वारका सिटी में दुकान लगाने की मांग, पुलिस लाइन झिंझरी ग्राउंड की दूरी और खराब सड़क को लेकर छोटे व्यापारियों ने जताई परेशानी”

कटनी में दीपावली के त्योहार से पहले फुटकर पटाखा विक्रेताओं के सामने दुकान लगाने की जगह को लेकर नई परेशानी खड़ी हो गई है। शहर के फुटकर पटाखा व्यापारियों में जिला प्रशासन के स्थान परिवर्तन संबंधी निर्णय को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। अपनी मांगों को लेकर छोटे व्यापारी प्रशासन के पास पहुंचे और पहले की तरह द्वारका सिटी में पटाखा बेचने के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

कटनी शहरी क्षेत्र के फुटकर पटाखा विक्रेताओं का कहना है कि पिछले वर्ष उन्हें द्वारका सिटी में पटाखा बेचने के लिए स्थान दिया गया था। इस वर्ष भी व्यापारी उसी स्थान पर दुकानें लगाना चाहते हैं, लेकिन अब उन्हें पुलिस लाइन झिंझरी ग्राउंड में दुकान लगाने के लिए कहा जा रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि पुलिस लाइन झिंझरी ग्राउंड शहर से काफी दूर है और वहां तक पहुंचने वाली सड़क की स्थिति भी खराब है। ऐसे में आम नागरिकों को पटाखे खरीदने के लिए आने-जाने में परेशानी हो सकती है। खासकर वे ग्राहक, जो दो-चार सौ रुपये के पटाखे खरीदना चाहते हैं, उनके लिए इतनी दूर जाना मुश्किल हो सकता है। इससे छोटे फुटकर व्यापारियों की बिक्री प्रभावित होने की आशंका है। फुटकर पटाखा विक्रेताओं ने प्रशासन के सामने एक और मांग रखी है। उनका कहना है कि यदि कैंप क्षेत्र के फुटकर विक्रेताओं को इमलिया में दुकान लगाने की अनुमति दी जा रही है, तो उन्हें भी इमलिया में ही स्थान दिया जाए। इससे सभी फुटकर विक्रेता एक ही स्थान पर दुकानें लगा सकेंगे और व्यापार करने में समान अवसर मिल सकेगा।

व्यापारियों का कहना है कि यदि ऐसा संभव नहीं है, तो उन्हें पहले की तरह द्वारका सिटी में ही पटाखा बेचने की अनुमति दी जाए, ताकि ग्राहकों को सुविधा मिले और छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर असर न पड़े।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन फुटकर पटाखा विक्रेताओं की इन मांगों पर क्या निर्णय लेता है और त्योहार के दौरान व्यापारियों के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कौन-सा स्थान निर्धारित किया जाता है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]