“अठघरा बघेल परिवार का दशहरा मिलन, शस्त्र पूजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह भव्यता के साथ संपन्न.. वरिष्ठजनों का सम्मान, 17 प्रतिभाओं का अभिनंदन और सामाजिक एकता का दिया संदेश”

 

बरहटा, 25 अक्टूबर 2026। अठघरा बघेल परिवार द्वारा ग्राम बरहटा में दशहरा मिलन, शस्त्र पूजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, उत्साह और पारिवारिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिवार के वरिष्ठजनों, , युवाओं एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रहीकार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम कुलदेव पूजन और शस्त्र पूजन से हुई उपस्थित सभी परिवार जिन्होंने पूजन किया तत्पश्चात कार्यक्रम के अतिथियों को मंचासीन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भरत शरण सिंह बघेल, पूर्व अध्यक्ष, निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग,भोपाल उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों एवं परिवार के सम्माननीय वरिष्ठजनों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इनमें  प्रमोद सिंह, पूर्व उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन, भोपाल सहित देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह नागेंद्र सिंह श् श्याम बहादुर सिंह  धीरेंद्र सिंह, अवध बिहारी सिंह जी, श्री नीरज सिंह घुनौर , राघवेंद्र सिंह घुनौर, ज्ञानेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह बरहटा, भूपेन्द्र सिंह  बलराम सिंह, संजय सिंह एवं राजवेंद्र सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

17 प्रतिभाशाली बच्चों का हुआ सम्मान

समारोह का प्रमुख आकर्षण परिवार की प्रतिभाओं का सम्मान रहा। शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से परिवार का गौरव बढ़ाने वाले बच्चों को आमंत्रित अतिथियों द्वारा शील्ड एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित प्रतिभाओं में कार्तिकेय सिंह बघेल, अग्रिमा सिंह बघेल, शिवाय सिंह बघेल, आद्या सिंह बघेल, मृत्युंजय सिंह बघेल, सौभाग्य सिंह बघेल, आदित्य प्रताप सिंह बघेल, प्रथमेश सिंह बघेल, डॉ. श्रुति सिंह बघेल, उन्नति सिंह बघेल, नैंसी सिंह बघेल, हर्षवर्धन सिंह बघेल, अथर्व सिंह बघेल, आस्था सिंह बघेल, अर्पिता सिंह,आदिश्री ,मंदाकिनी सिंह बघेल, वेदिका सिंह बघेल एवं पार्थ सिंह बघेल शामिल रहे।

इस सम्मान समारोह का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को प्रोत्साहित करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा शिक्षा, संस्कार और उपलब्धियों के माध्यम से समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करना रहा।

वक्ताओं ने दिया एकता, शिक्षा और संस्कार का संदेश

कार्यक्रम को , भरत शरण सिंह, प्रमोद सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अशोक सिह, नीरज सिंह बघेल घुनौर , संजीव सिंह नीलेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, यादवेंद्र सिंह , विपिन प्रताप सिंह, सुनील सिंह,सचीन्द्र सिंह, बृजेंद्र सिंह कौशलेंद्र सिंह अपूर्व ध्वज सिंह आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने परिवार की एकजुटता, सामाजिक समरसता, शिक्षा के महत्व, युवाओं की भूमिका तथा पारंपरिक संस्कारों के संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि परिवार की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, आपसी सहयोग और नई पीढ़ी को दिए जाने वाले संस्कारों में निहित होती है। ऐसे आयोजन न केवल पारिवारिक संबंधों को मजबूत करते हैं, बल्कि बच्चों एवं युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।

युवा टीम एवं मातृशक्ति की रही विशेष सहभागिता

कार्यक्रम की सफलता में संचालन समिति से इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसमें विजय सिंह ,दीपक सिंह बघेल, सुनील सिंहपठरा ,अमित सिंह घुनौर, पुष्पराज सिंह, शिवेंद्र सिंह,निर्भय सिंह,शिवम् सिंहबरहटा,राकेश सिंह,राहुल सिंह,शिवम् सिंह,रमाशंकर सिंह, सुनील सिंह खिरवा,सचिन सिंह जितेंद्र सिंह अभीजीत सिंह शिव मोहन सिंह अंशुल सिंह बघेल, राहुल सिंह शिवधाम,समीर सिंह बघेल, शुभम सिंह, अभिनय सिंह, हिमांशु सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनुपम सिंह, योगेंद्र सिंह, योगी ,मृदुल सिह, राहुल सिंह भैसवाही ,सृदुल सिंह ,ओमदेव सिंह सहित अन्य युवाओं का विशेष योगदान रहा।

समारोह में मातृशक्ति की सहभागिता ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। सभी ने पारिवारिक एकता, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के संकल्प को बल दिया।

सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम का सफल संचालन अजय सिंह, शैलेंद्र सिंह बघेल सिंगौड़ी सिद्धार्थ सिंह ने किया। अंत में श्री लाल रमेश प्रताप सिंह बघेल कक्कू जी द्वारा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए गए। समारोह ने यह संदेश दिया कि जब परिवार के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन, युवाओं का उत्साह, मातृशक्ति का सहयोग और बच्चों की प्रतिभा एक मंच पर आती है, तब सामाजिक एकता और प्रगति की नई राह बनती है।

अठघरा बघेल परिवार का यह आयोजन पारिवारिक एकजुटता, प्रतिभा सम्मान और सामाजिक चेतना का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फुटकर पटाखा विक्रेताओं की नाराजगी, दुकान लगाने की जगह बदलने पर उठाए सवाल!.. द्वारका सिटी में दुकान लगाने की मांग, पुलिस लाइन झिंझरी ग्राउंड की दूरी और खराब सड़क को लेकर छोटे व्यापारियों ने जताई परेशानी”

“फुटकर पटाखा विक्रेताओं की नाराजगी, दुकान लगाने की जगह बदलने पर उठाए सवाल!.. द्वारका सिटी में दुकान लगाने की मांग, पुलिस लाइन झिंझरी ग्राउंड की दूरी और खराब सड़क को लेकर छोटे व्यापारियों ने जताई परेशानी”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING