
कटनी के श्री रामजानकी हनुमान वार्ड क्र 18 स्थित बनें आई०एच०डी०पी० मकान में रहने के लिए रहवासियों का एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर जनसुनवाई मे पहुंचकर पीड़ा बताई लोंगो ने बताया कि हम लोग 3-4 साल से ज्यादा समय से वहां निवास कर रहे हैं और नगर निगम के आई०एच०डी०पी० विभाग प्रभारी द्वारा उस मकान का फार्म भी भराया गया और सर्वें के बाद पात्रता सूची में नाम भी आ गया है उसके बाद भी हमारे नाम मे कोई भी आवंटन के कागज नगर निगम से नहीं दिया गया है। अगर हम सभी को आवंटन एवं मकान स्वामी के कागज हम लोगो को मिल जाय तो हम अपनी व्यवस्था स्वयं से कर सकते हैं साथ ही नगर निगम निगम के द्वारा पेयजल हेतु पानी का कनेक्शन करवा सकते हैं। हम लोगों को जिस बोर से अभी तक पानी मिल रहा था किन्तु उक्त बोर का कनेक्शन एम०पी०बी० द्वारा कनेक्शन काट दिया गया है। जिसमे हम लोगो को पीने के पानी की समस्या उत्त्पन्न हो गई है। ऐसी स्थिति में हमारी समस्या का निदान मौका स्थल की जाँच करवाया जाकर किया जाना नितांत आवश्यक है अन्यथा पानी की उपलब्धता न होने की वजह से कभी भी किसी भी समय पर कोई भी अनहोनी घटना घटित हो सकती है।







