
कटनी के कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर सिंघई जैन मंदिर में देररात चोरों ने बोला धावा मंदिर के अंदर रखी दान पेटी ले उड़े दो चोर इस दौरान मंदिर में लगे सीसीटी टीवी कैमरे में चोर हुए कैद जो बड़े ही आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए सी सी टीवी फुटेज में नजर आ रहे है।
वही मंदिर के अंदर घुसे दो चोर बेखोप काफी देर तक उत्पात मचाते हुए नजर आए कोतवाली पुलिस को मिली सूचना पर डॉग स्कॉट की टीम के साथ भारी पुलिस बल मंदिर परिसर पहुंचा है। वही बात करे तो सिंघई मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना बताई जा रही है इसके पहले विगत दो वर्ष पहले भी इसी तरह की चोरी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है मंदिर की दान पेटी को चोरों ने निशाना बनाया है वही शहर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही और चोर पुलिस को चुनौती देते हुए चोर नजर आ रहे कोतवाली पुलिस जांच में जुटी।






