एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता से घर से बिना बताए निकला हुआ 14 वर्षीय बालक को 21 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द 

 

कटनी 15 अगस्त रात्रि करीबन 12.30 पर फरियादी धन सिंह पिता मोतीलाल साहू उम्र 50 साल निवासी चांदी की दफाई द्वारा थाना रंगनाथ नगर में शिकायत कि उसका 14 वर्षीय बालक दोपहर करीबन 3 बजे से लापता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले अवगत कराया पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर द्वारा तुरंत एक टीम गठित कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया इस दौरान कड़ी मशक्कत की बाद गुमशुदा 14 वर्षीय बालक को मेन स्टेशन कटनी थाना कोतवाली क्षेत्र से दस्तयाब किया गया एवम सकुशल बालक को परिजनों के सुपुर्द किया गया वही इस तुरित पुलिस की कार्यवाही पर परिजन एवम स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई।

बालक की दस्तयाबी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव , उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह, आरक्षक प्रभाकर, महिला आरक्षक रुचिका की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING