एक्सप्रेस ट्रेन में भुसावल से सतना तक जनरल कोच में सफर कर रही महिला का पर्स छीन कर युवक हुआ फरार महिला ने जीआरपी थाने में की शिकायत 

कटनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ हो रही छीना झपटी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है।

दरासल ऐसा ही एक मामला शनिवार की शाम सबदरगंज स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन 04116 में भुसावल से सतना की यात्रा कर रही अकेली महिला यात्री के साथ घटित हुई महिला भुसावल से सतना तक की यात्रा कर रही थी यात्री महिला प्रिया झा ने बताया ट्रेन के जनरल डिब्बे में वह सफर कर रही थी ट्रेन कटनी रेलवे स्टेशन पहुंची और वह जनरल डब्बे में बैठी हुई थी जो इंजिन के पास लगा हुआ था जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन से छूटी तभी एक युवक ने झपटा मार कर पर्स छीन लिया और वह भाग गया।

बहरहाल सफर कर रही अकेली महिला को कटनी उतरना पड़ा और कटनी रेल पुलिस जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई महिला ने बताया पर्स में चांदी की एक पुरानी पायल, चांदी की बिछिया, पुराना गले का सोने का लाकेट,और नगद पांच हजार रूपए जरूरी दस्तावेज पर्स में मौजूद थे जिसमे आधार कार्ड यात्रा टिकिट एटीएम एक छोटा मोबाइल भी बैग में मौजूद था। अकेली डरी सहमी महिला जिसके पास घर तक जाने के पैसे नही बचे थे जीआरपी पुलिस ने परेशान महिला की मददत करते हुए यात्री महिला को घर तक पहुंचाया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING