शहर में संचालित स्पासेंटर की शिकायतों के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार शाम 05:30 बजे से “जिला बाल कल्याण संरक्षण समिति एवं वन स्टाफ सेंटर समन्वय समिति” की बैठक ली, बैठक में संचालित स्पासेंटर को लेकर पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश

 

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा बैठक में निर्देशित किया गया कि जिले में कितने स्पा सेंटर संचालित हैं उनका सत्यापन कराया जाए, स्पा सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों की पदस्थापना के संबंध में सूचना देने एवं उनका अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराए जाने, स्पा सेंटर का नियमित अंतराल पर निरीक्षण करने, साथ ही वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में पुलिस, नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त जांच टीम बनाए जाने तथा ऐसे स्पा सेंटर जिनका ना तो पंजीकरण है और बिना किसी वैध सूचना के अवैध रूप से स्पा सेंटर संचालित कर रहे हैं।

उन पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, इसके साथ ही स्पा सेंटर में यह व्यवस्था लागू करने हेतु निर्देशित किया गया कि वैध संचालित स्पा सेंटर में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगे होने चाहिए, जिसका रिकॉर्डिंग एक माह तक उपलब्ध रहे।

उक्त बैठक में डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी, श्रीमती साधना परस्ते अपर कलेक्टर कटनी, श्रीमती ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी, प्रभात शुक्ला उप पुलिस अधीक्षक अजाक कटनी, श्रीमती वनश्री कुर्वेति महिला बाल विकास अधिकारी, उनि रश्मि सोनकर थाना प्रभारी महिला थाना, संजय सोनी हेल्थ ऑफिसर नगर निगम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फुटकर पटाखा विक्रेताओं की नाराजगी, दुकान लगाने की जगह बदलने पर उठाए सवाल!.. द्वारका सिटी में दुकान लगाने की मांग, पुलिस लाइन झिंझरी ग्राउंड की दूरी और खराब सड़क को लेकर छोटे व्यापारियों ने जताई परेशानी”

“फुटकर पटाखा विक्रेताओं की नाराजगी, दुकान लगाने की जगह बदलने पर उठाए सवाल!.. द्वारका सिटी में दुकान लगाने की मांग, पुलिस लाइन झिंझरी ग्राउंड की दूरी और खराब सड़क को लेकर छोटे व्यापारियों ने जताई परेशानी”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING