
कटनी- वार्ड वाशियो की सुभिधा के लिए नगरनिगम पेय जल पाइप लाइन बिछाने का कार्य तो कर रही है। बात करे तो नगर निगम के इस कार्य से वार्ड वाशियो में आने वाले समय पर जल पूर्ति जरूर होने लगेगी लेकिन सवाल यह है इस कार्य को बरसात के समय पर क्यों किया जा रहा है। वही बारिश शुरू होने के पहले अंबेडकर वार्ड के मैन रास्ते को खोद कर उसमे पाइप लाइन बिछा दी गई लेकिन वहा से निकलने वाले राहगीर उस खुदी हुई चिकनी मिट्टी से घायल हो रहे है जरा सी बारिश में पूरा मार्ग अब कीचड़ नुमा में तब्दील हो चुकी है। इससे वार्ड वाशी अब परेशान हो रहे है। फिसलन भरी मिट्टी से स्कूली छात्र एवम इस मार्ग से जो राहगीर गुजर रहे वह अब घायल हो रहे है।
बहरहाल बात करे तो नगरनिगम द्वारा बारिश के समय यह कार्य क्यों रवाया जा रहा है यह समझ के परे है। अगर यही कार्य ठंड के समय किया जाता तो इस रास्ते पर गर्मी आते आते डामली करण हो जाता और यह समस्या उत्पन्न नही होती अभी पूरी बारिश का दौर बाकी है। मौसम विभाग के अनुमान से इस वर्ष अत्यधिक बारिश होना है। अगर बात की जाय दिल्ली और मथुरा शहर हाल ही के दौर में इसका उद्धरण है। वही बात की जाए तो बारिश के पहले अंबेडकर वार्ड गायत्री नगर के मुख्य मार्ग को नगर निगम द्वारा खुदवा कर लोगो के लिए परिशानिया जरूर खड़ी कर दी है। वही इस मार्ग पर बारिश में डामल करना अब कठिन होगा ऐसा अनुमान है बारिश खत्म होने के बाद ही डामल का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा और जब तक यहां के वार्ड वाशी इस कीचड़ नुमा हालत में नरकीय जीवन जीने पर विवश होगे। वार्ड के लोगो में इस बात को लेकर गुस्सा भरा हुआ है। लेकिन वह मजबूर है की आने वाले दौर में उन्हें शुद्ध पेय जल मिलने लगेगा।
वही यहां के वार्ड वाशियो का कहना है की ठेकेदार द्वारा घर के सामने खुदाई कर अपना पूरा कार्य करने के बाद उसे पुराई कर छोड़ दिया गया जिससे अब घरों के सामने कीचड़ हो रहा रहा है। और यहां से निकलने वाले लोग इस कीचड़ में गिर कर घायल हो रहे है। इस बात को नगर निगम में पदस्थ जिमेदार अधिकारियो द्वारा संज्ञान लेते हुए बारिश शुरू होने के पहले डामली करण कर देना चाहिए जिससे कोई बड़ी घटना ना घट सके। क्योंकि इस मार्ग से अत्यधिक लोगों का रोजाना आना-जाना होता है।








