पचास बाटल अंग्रेजी शराब के साथ युवक जीआरपी पुलिस के चढ़ा हत्थे,पकड़े गए युवक पर आबकारी एक्ट के तहत मामला हुआ पंजीबद्ध

कटनी। थाना जीआरपी रेल पुलिस द्वारा कटनी रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म में भ्रमण कर चेकिंग की जा रही थी इस दौरान मुखविर की सूचना पर एक व्यक्ति उम्र करीब 30-32 साल कटनी प्लेट फार्म नं. 2 पर दो ट्राली बैग व एक कपडे का थैला लिये हुए किसी ट्रेन के इंतजार मे खडा है। सूचना पर त्वरित अतरिक्त पुलिस बल को स्टेशन के अंदर भेजा गया। मुखविर के बताये अनुसार हुलिया का एक व्यक्ति मिला जिसके पास लिये ट्राली बैंग व थैले के सामान के विषय में पूछताछ की गयी जो जीआरपी पुलिस की पूछताछ में आना कानी करता नजर आया युवक पर संदेह होने पर उसकी ट्राली बैग व थैले की पुलिस ने तलाशी ली जिसमें 50 बाटल अंग्रेजी शराब ब्लेन्डर प्राईड की मिली जिसकी अनुमानित

कुल कीमत 57400 रु. की आकी गयी पकड़ा गया युवक आरोपीः- एम.डी. तालिब पिता एम. डी दुसाद उम्र 32 साल निवासी कामता टोला सरकारी स्कूल
के पास थाना कोतवाली जिला सतना का बताया गया जिसके पास मिली अंग्रेजी शराब से संबंधित पुलिस ने वेध दस्तावेज मांगे लेकिन मौके पर कोई वेध दस्तावेज नही होने पर अवैध रुप से अंग्रेजी शराब रखे पाये जाने पर धारा 34 (1) आबकारी अधिनियम के तहत जप्ति कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इस पूरी कार्यवाही में लगे अधिकारी व
कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी हैं।

टीम:- निरीक्षक अरूणा वाहने, उ.नि अजय सिंह, स.उ.नि. निर्दोष टोप्पो, प्र आर. मनोज मिश्रा, प्र.आर. राघवेन्द्र शर्मा, आर. प्रवीण तिवारी, आर. सरफराज खान, म.आर. वर्षा दुबे एवं अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING