बदमाशो के हौसले बुलंद नशे में MR से झगड़ा कर युवकों ने घोंप दिया पैर मे चाकू एम.आर का जिला अस्पताल में उपचार जारी

कटनी।। अगर बात करें कटनी जिले की तो लगातार जिले में चाकू बाजी की घटना आम हो चली है। इसे पुलिस प्रशासन की नाकामी समझे या कुछ और गत दिवस रंगनाथ थाने का ही एक मामला चाकू मारने का अभी शांत नही हुआ वही दूसरा मामला रंगनाथ थाना अंतर्गत का चाकू बाजी का सामने आया है। बतादे की नशे की हालत में कुछ युवकों द्वारा एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से बिना किसी बात के झगड़ा कर चाकू मारने का मामला सामने आया है। घायल को उनके सहयोगीयों के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ युवक का इलाज जारी है।

 

 

वही हमलावर युवक घटना के बाद से ही फरार है। हालाकि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभय उपाध्याय उम्र लगभग 28 वर्ष एस्ट्रो पैरामेडिकल कंपनी में रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर काम करतें है और प्रतिदिन की तरह डाक्टरों से मिलने के लिए वह अपने काम पर निकले थें इसी दौरान आज दोपहर लगभग 3:00 बजे अभय रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवा स्थित किसी डिस्पेंसरी डॉक्टर से मिलने गए हुए थे जब वह वापस लोट रहे थे इसी दरमियानी कुछ युवकों की बाइक से थोड़ी टक्कर हो गई और युवकों ने बात विवाद शुरूकर युवक पर दनादन चाकू से हमला कर दिया।

वाईट मनोज तिवारी

जिससे युवक की राइट जाँघ पर दो चाकू के बार लगे है। घटना के बाद युवक कों इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल लाया गया जहाँ पर युवक का उपचार जारी है।

बहरहाल घायल युवक ने पुलिस कों तहरीर देकर अज्ञात युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपीयों पर मुकदमा दर्ज करते हुए फरार युवकों की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING