ट्रेन उत्कल एक्सप्रेस में यात्री का गुमा हुआ सामान जीआरपी कटनी ने किया सुपर्द, रेल पुलिस ने दिखाई अपनी सक्रियता, यात्री ने की रेल पुलिस की प्रशंसा

कटनी। 29 अप्रैल 2024 को उत्कल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री आयुष सोनी पिता सत्यनारायण सोनी उम्र 19 साल निवासी सेन टोला थाना सदर जिला झारखंड के रहने वाले मथुरा की यात्रा के दौरान आसुस कंपनी का लैपटॉप पावर बैंक एवं अन्य उपयोगी सामान गुम हो गया था जिसकी सूचना आरक्षक 511 शिवेंद्र सिंह के द्वारा सूचना प्राप्त होने पर रेलवे स्टेशन कटनी मुड़वारा में सही सलामत तलाश कर थाना लाकर यात्री का गुमा हुआ सामान जमा किया गया उक्त सामान को सोमवार 06/05/2024 को यात्री आयुष सोनी के थाना उपस्थित होने पर आसुस कंपनी का लैपटॉप पावर बैंक अन्य सामान कीमती लगभग ₹50000 का यात्री को रेल पुलिस ने सुपुर्द किया यात्रा के दौरान गुमा समान मिलने से यात्री में खुशी देखी गई साथ ही यात्री ने कटनी रेल पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING