सी.एम.हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कटनी टॉप टेन में शामिल

कटनी ( 19 अप्रैल ) –  सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण के मामले मे कटनी जिला प्रथम समूह के जिलों की सूची में टॉप टेन अग्रणी जिलों में शामिल है। शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण मे जिले ने 65.93 वेटेज स्कोर हासिल कर नौवा स्थान हासिल किया है।कलेक्टर अवि प्रसाद ने विभागों के अधिकारियों को सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में और अधिक संवेदनशीलता के साथ कारगर पहल करने की हिदायत दी है। जिले को मार्च माह में प्राप्त कुल 7047 शिकायतों में से 36.09 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया।

 जिला पंचायत पांचवे पायदान पर

कलेक्टर श्री प्रसाद ने सी.एम हेल्पलाइन की शुक्रवार को जारी ग्रेडिंग में अपने समूह में कटनी जिले के जिला पंचायत को पांचवा स्थान अर्जित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरे अमले को शाबाशी दी है। श्री प्रसाद ने भविष्य में भी इसी जोश और जज्बे के साथ काम करने निर्देशित किया है। जिला पंचायत ने 82.73 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड अर्जित किया है। और 50.62 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। जिलेवार जारी पुलिस विभाग की ग्रेडिंग में समस्याओं के निपटारे के मामले मे 71.27 वेटेज स्कोर के साथ बी ग्रेड अर्जित किया है। वहीं नगर निगम द्वारा 49.86 वेटेज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING