
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा भय एवं शांति पूर्ण वातावरण बनाये एवं अवैध शस्त्रो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवम चौकी प्रभारियों को काम्बिंग गश्त करने हेतु निर्देशित किया गया
इसी तारतम्य में कुठला पुलिस ने चार स्थाई वारंटियो को पकड़ा और न्यायालय में पेश किया है। इस दौरान रात्रि में कुठला पुलिस को मिली सूचना पर की ट्रांसर्पोट नगर पुरैनी मे लाला उर्फ मुकेश निषाद निवासी इन्द्रानगर का अवैध रुप से कट्टा लिए आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है।
सूचना पर थाना कुठला पुलिस ने लाला उर्फ मुकेश निषाद पिता लोकराज निषाद उम्र 24 निवासी इन्द्रानगर गली नं 06 थाना कुठला जिला कटनी के कब्जे से एक लोहे का देशी कट्टा 315 बोर का एवम पेंट के दाहिने जेब मे रखे 315 बोर का जिंदा कारतूस को जप्त करते हुऐ धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
वही कांबिंग गस्त के दौरान कुठला पुलिस ने 4 स्थाई वारंटी तामील करने के साथ-साथ आबकारी एक्ट के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए।
कार्यवाही में विशेष भूमिका रही
कुठला थाना निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव एवं अन्य स्टाफ द्वारा आरोपी को कट्टा के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है ।








