देशी कट्टा लिए घूम रहा युवक चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे, युवक के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवम जिंदा कारतूस बरामद 

कटनी। आदर्श आचार संहिता एवम लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र में घटित अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर, अति. पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में लगातार सघन जांच एवं क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है।

इसी तारतम्य में गुरुवार को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक युवक जो देसी कट्टा अपनी कमर में फसाए मुड़वारा स्टेशन वाले रास्ते पर खड़ा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात से अवगत कराते हुए कोतवाली थाना प्रभारी आषीष कुमार शर्मा द्वारा पुलिस टीम को मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचाया जहा टीम के द्वारा मुड़वारा स्टेशन से सिविल लाईन जाने वाले मार्ग के पास बताए अनुसार युवक को घेराबंदी करके पकड़ा गया युवक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम साहिल सोनी पिता ओम प्रकाश सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी संतनगर पेठा गली कटनी का होना बताया संदेही की तलाशी लेने पर कमर में 01 देषी कट्टा 315 बोर जिसमें 01 जिंदा कारतूस लोड मिला सावधानी पूर्वक अनलोड कर जिसे पुलिस ने जप्त किया इस दौरान आरोपी से कट्टा एवम जिंदा कारतूस रखने का कारण व अनुज्ञप्ति के संबंध मे पूछताछ करने पर उसके द्वारा कोई भी दस्तावेज या कारण प्रस्तुत नही किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत घटित करना पाए जाने पर मौके पर ही गवाहानों के समक्ष अवैध शस्त्र व कारतूस को शीलबंद किया पकड़े गए आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया आरोपी साहिल सोनी पिता ओम प्रकाश सोनी उम्र 21 वर्ष नि. संतनगर पेठा गली कटनी के विरूद्ध अप.क्र. 279/2024 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली कटनी में पूर्व से 03 अपराधिक प्रकरण दर्ज है। पकड़े गए आरोपी को  न्यायालय में पेश किया गया है। जहा से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस कार्यावाही में विशेष भूमिका रही- 

थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आषीष कुमार शर्मा, उनि. रामचंद्र शुक्ला, अरूणपाल सिह, सउनि. कप्तान सिंह, प्र.आर. वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, आरक्षक पलाश दुबे, अजय सिंह, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, मंसूर हुसैन, दिनेष चंद की अहम भूमिका रही।

वही इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक कटनी के द्वारा पूरी टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING