धार म.प्र – माननीय हाईकोर्ट के निर्देशों पर भोजशाला में चल रहे सर्वे हेतु एएसआई की टीम नये एक्यूप मेंटो को लेकर शनिवार फिर नौवे दिन 8:00 बजे भोजशाला पहुंची , वही हिंदूपक्ष की ओर से गोपाल शर्मा ,आशीष गोयल एवं मुस्लिम पक्ष की ओर से अब्दुल समद भी दाखिल हुए सर्वे टीम ने शुक्रवार को अपना सर्वे कार्य सुबह 6:00 बजे प्रारंभ कर दिया था और 12:00 समाप्त कर दिया था।
इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगो ने वहा जुम्मे की नमाज अदा की थी, शुक्रवार को जुम्मे की नमाज होने के कारण इलाके में पुलिस के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे शनिवार सर्वे का नौवा दिन है।
इन 9 दिनों में इस परिसर में दो बार शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के द्वारा नमाज अदा और एक बार मंगलवार को हिंदू दर्शनार्थियों द्वारा पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
Post Views: 247






