कथक करते हुए 1484 घुंघरू साधकों ने दिखाई भारतीय संस्कृति की प्रतिभा बना खजरहों में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

खजुराहों – यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहों में राग बसंत की लय पर 1484 कथक नृत्य साधकों के थिरकते पैरो ने 20 फरवरी 2024 को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड रच दिया। अपने हाथो में दीपक लेकर जब लय और ताल के साथ घुंघरू साधकों के कदम मिले उस वक्त भारतीय संस्कृति और परंपरा एक साथ मुस्कुरा उठीं। बतादे कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्राचीन वाद्य यंत्र नगाड़ा की ताल एवम नृतकों के घुंगुरुओं की आवाज ने 50 वें खजुराहों नृत्य समारोह की ऐतिहासिक उपलब्धि को और यादगार बना दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण भारत में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भगवान नटराज महादेव को समर्पित साधना की यह उपलब्धि भारतीय संस्कृति का गौरव बन भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन करेंगी। नृत्य आराधना परमात्मा की साधना का मार्ग प्रशस्त करता है। यह ईश्वर से सीधा संपर्क का पवित्र एक माध्यम हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए नृत्य गुरुओं और नर्तक नृत्यांगनाओं द्वारा कीर्तिमान रचने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

सुप्रसिद्ध नृत्य गुरु राजेंद्र गंगानी की कोरियोग्राफी में प्रदेश के विभिन्न शहरों पहुंचे नर्तक नृत्यांगनाओं ने अपनी 20 मिनट की प्रस्तुति को राग बसंत में निबध्द कर प्रस्तुत किया।

उलेखीय है की मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की उपलब्धि को विशेष बनाते हुए खजुराहो में देश के पहले जनजातीय और लोक कलाओं के प्रशिक्षण के लिए गुरुकुल स्थापित करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान कहा कि गुरुकुल में जनजातीय और ग्रामीण समुदायों की पारंपरिक कलाओं मसलन शिल्प, नृत्य, गायन, वादन, चित्र और उनके मौखिक साहित्य को वरिष्ठ गुरुओं के माध्यम से प्रशिक्षण की व्यवस्था रहेगी। इस गुरुकुल की परिकल्पना इस तरह से होगी, जहाँ ग्रामीण जनजीवन में उनके समग्र विकास के साथ पारंपरिक हुनर और देशज ज्ञान पद्धतियों को संरक्षण भी मिलेगा। साथ ही पूर्वजों की विरासत को भी एक विस्तार मिलेगा।

सांसद खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा, संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री ‘ स्वतंत्र प्रभार’ धर्मेन्द्र सिंह लोधी,प्रशासनिक अधिकारियों में प्रमुख सचिव पर्यटन शिवशेखर शुक्ला, डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर संदीप जी.आर., एसपी अमित सांघी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING