पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली क्षेत्र में की फुट पेट्रोलिंग, अपराधिक गतिविध्यो में शामिल अपराधियों को किया चेक

कटनी गुरुवार 01/02/2024 को पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के परिपेक्ष में थाना कोतवाली क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग किया गया।

फुट पेट्रोलिंग के दौरान श्रीमती ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी, श्रीमती संध्या ठाकुर रक्षित निरीक्षक कटनी, निरीक्षक आशीष शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक मनोज गुप्ता थाना प्रभारी माधवनगर, निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी कुठला, उप निरीक्षक नीरज दुबे थाना प्रभारी एनकेजे, उप निरीक्षक नवीन नामदेव थाना प्रभारी रंगनाथनगर एवम चौकी प्रभारी व पुलिस बल सहित फुट पेट्रोलिंग की गई,

फुट पेट्रोलिंग के दौरान अपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों को भी चेक किया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING