जीआरपी,आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर कटनी के तीनों रेलवे स्टेशनों पर डॉग स्कॉट की मदद से सघन जांच अभियान चलाया गया

मध्यप्रदेश का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा रेल जंक्शन कटनी जंक्शन है जहां रोजाना हजारों की संख्या में रेल के माध्यम से यात्री का आवागमन होता है। बहरहाल सुरक्षा को लेकर आगामी होने वाले 22 जनवरी को भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से सघन जांच अभियान रेलवे स्टेशन परिसर पर जीआरपी एवम आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया।

आपको बतादे 22 जनवरी अयोधया श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के समय ट्रेनों के माध्यम से अयोध्या के लिए भारी संख्या में लोगो का जाना आना हो सकता है इसके साथ ही अगामी 26 जनवरी गड़तंत्र दिवस के महापर्व को देखते हुए थाना जीआरपी कटनी थाना प्रभारी अरुणा वाहने एवम आरपीएफ थाना प्रभारी अनिल दिक्षित के तत्वाधान जीआरपी आरपीएफ की संयुक्त टीम के द्वारा डॉग स्काट बीडीएस टीम की मदद से रेलवे स्टेशनो के प्लेटफार्म मुसाफिरखाना स्टेशन के आउटर वा चलित ट्रेनो में सघन जांच अभियान चलाया गया।

जिससे असमाजिक तत्वों में भय व्याप्त हो एवम सफर कर रहे यात्री सुखद वा सुरक्षित यात्रा का अनुभव कर सके। इस दौरान डॉग स्कॉट की मदद से कटनी के तीनों प्रमुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की सघन जांच में कटनी मैन रेलवे स्टेशन,मुड़वारा रेलवे स्टेशन एवम साउथ रेलवे स्टेशन पर संगधिग्द यात्रियों के बैग की तलाशी ली गई साथ ही रेलवे स्टेशन के परिसर का कोना-कोना जांच कराया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING