पुलिस ने 48 घन्टों के अन्दर किया अन्धे हत्याकाण्ड का खुलासा, लडकी की पर्सनल फोटोज वायरल करने की धमकी पर उतारा था मौत के घाट

पन्ना – हम आपको बता दे की गतदिवस 8 जनवरी को शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उमेही नाला स्टाप डैम में एक उतराती हुई लाश की मौत की गुत्थी पर से पन्ना पुलिस ने पर्दा उठाये हुए बताया, मृतक की हत्या सिर को पत्थर से कुचलकर की गई थी,

जिसकी वजह थी लड़की की पर्सनल फोटोज वायरल करने की धमकिया इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए  पुलिस अधीक्षक पन्ना सांई कृष्ण एस थोटा ने प्रेस वार्ता आयोजित बताया शाहनगर थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने पुरे घटनाक्रम का 48 घंटो के अंदर खुलासा कर मृतक की प्रेमिका के आरोपी जीजा सहित एक विधि विरूद्ध बालक को हिरासत में ले लिया है गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पन्ना पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्ण एस थोटा के कुशल मार्गदर्शन में अंधी हत्या की गुत्थी महज 48 घंटो में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार  शाहनगर पुलिस ने किया है। इस मामले में लगी शाहनगर पुलिस टीम को पन्ना पुलिस अधीक्षक ने पुरुस्कृत करने की बात की है

Leave a Comment