जयपुर उप मुख्यमंत्री ने ली विभागों की समीक्षा बैठक गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझोता नहीं हो, अनियमिता बरतने वालों पर सख्त कार्यवाही करें-उप मुख्य्मंत्री दिया कुमारी

योजनाओं को कागजों की बजाये धरातल पर उतारें

जयपुर – उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने निर्देश दिये है कि किसी भी कार्य कि गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझोता नहीं होना चाहिए और कार्य कि गुणवत्ता खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही तत्काल होनी चाहिए। दिया कुमारी ने शनिवार को सचिवालय में आयोजित वित्त, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पर्यटन, कला एवं सस्कृति विभाग कि योजनाओं की समीक्षा बैठक कर निर्देश दिये

उल्लेखनीय है की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में राजस्थान की वित्तीय स्थिति को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति, राजस्व और विभिन्न योजनाओं पर होने वाले खर्च की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि राजस्थान को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ साथ योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से जनता तक पहुंचाने का सरकार का लक्ष्य है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि सडकों की गुणवत्ता खराब होने कि शिकायत नहीं आनी चाहिए। पाचं वर्ष कि गारंटी अवधि में सडक खराब हो तो जिस ठेकेदार ने सडक का निर्माण किया है, उससे उसकी रिपेयर करवाना सुनिश्चित करें। उन्होनें इस बात पर नाराजगी भी जाहिर कि की ठेकेदारों से गारंटी अवधि में सडक सही नही करवाई जाती । उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी अनियमितता करने वाले ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारी दोनो पर कार्यवाही होगी। उन्होंने निर्देश दिये कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि आमजन खराब सडकों कि सीधी शिकायत कर सके और उन्हे राहत मिल सके । उन्होंने कहा कि सडकों कि बार – बार खुदाई न हों और यदी किसी कारण से हों तो उसको तत्काल ठीक करवाया जायें इसके लिए सभी विभागों में समन्वय स्थापित किया जाये।
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुणवत्तापूर्ण पोषाहार वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि नौनिहालों को ताजा और पौष्टिक आहार पूर्ण पारदर्शिता से मिलना चाहिए विद्यालयों में बालिकाओं के लिए सुरक्षा जागरूकता के कार्यक्रम चलाएं जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर ही अगर बालिकाएं सशक्त और जागरूक कर दी जाएं और उन्हें आत्मरक्षा में निपुण बना दिया जाए तो महिला अपराधों को बहुत हद तक कम किया जा सकता है।  योजनाओं को कागजों की बजाय धरातल पर उतारे ताकि आमजन को ज्यादा से ज्यादा इसका फायदा मिल सके।

पर्यटन विभाग कि समीक्षा बैठक में  निर्देश दिए कि पर्यटन में राजस्थान कि अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने की क्षमता है और हमे इसी दिशा में काम करना है। उन्होंने कहा कि हम पर्यटन सीजन के अलावा ऑफ सीजन के लिये भी योजना बनाये ताकि हम उस समय में खासकर ग्रीष्म ऋतु में ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को बुला सके। इसके लिये कुछ विशेष उत्सव आयोजित करने एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश दिये।पर्यटकों की साहुलियत के लिये एक पर्यटक हेल्पलाइन या शिकायत निवारण ऑनलाईन सिस्टम को प्रभावी करने के निर्देश भी दिये।

इस दौरान राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की उपस्थित रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING