

कटनी। पश्चिम मध्य रेल जबलपुर जी.एम.श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय दमोह,सागर के निरीक्षण के दौरान कटनी मुड़वारा में अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे ग्रेट सेपरेटर के कार्य का निरीक्षण किया इस दौरान मुड़वारा स्टेशन में बन रहे सबसे लम्बे रेल ब्रिज को लेकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए बहरहाल पश्चिम मध्य रेल के जीएम के आगमन पर रेल पुलिस जीआरपी बल का मौके पर ना होना एवं रेलवे भट्टा मोहल्ला मुड़वारा स्टेशन से सटी साइट के साथ साथ मुड़वारा प्रवेश द्वार के सामने न्यूसेंस को लेकर लगातार प्रिंट मीडिया सोसल मीडिया में प्रकाशित खबरों पर जी.एम जबलपुर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा जल्द इस शिकायत को लेकर सुधार करे अमृत योजना के अंर्तगत निर्माणधीन ग्रेट सेपरेटर कार्य के निरीक्षण के बाद जबलपुर जीएम श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय दमोह सागर के लिए आगे रवाना हुई इस दौरान ए.डी.आर.एम आनंद कुमार सीनियर डी.सी.एस विश्व रंजन एरिया मेनेजर कटनी मुड़वारा स्टेशन प्रबंधक संजय दुबे मुड़वारा स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य के. के. दुबे कटनी आरपीएफ प्रभारी अनिल दिक्षित एवम रेलवे विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।






