कलेक्टर श्री प्रसाद ने कृषि उपज मंडी पहुंच कर लिया स्ट्रांग रूम का जायजा सीसीटीवी टीवी कैमरों से स्ट्रांग रूम की लाइव तस्वीरें दिख रही एल ई डी टी वी स्क्रीन पर

कटनी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर  अवि प्रसाद ने आज सोमवार की सुबह कृषि उपज मंडी पहुंचकर स्ट्रांग रूम और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जिला प्रशासन ने कृषि उपज मंडी पहरूआ के परिसर में बने स्ट्रांग रूम पर नजर रखने सीसीटीवी कैमरे और एल ई डी टीवी स्क्रीन की व्यवस्था की है।

चुनाव लड़े उम्मीदवार,अभ्यर्थी और उनके अभिकर्ता भी जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए पंडाल और सहज दृष्टव्य स्थल में बैठकर लाइव तस्वीरें देख रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि स्ट्रांग रूम में मतदान के बाद सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः मुड़वारा, बड़वारा, विजयराघवगढ और बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्रों की ईव्हीएम और वीवीपीएटी मशीनों को उम्मीदवारों और उनके अभिकर्ताओं की खास मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में सील बंद किया गया था।

पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच स्ट्रांग रूम में लगायें गये प्रत्येक सीसीटीवी कैमरे की लाइव तस्वीरें चौबीस घंटे एल ई डी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”