विजयादशमी पर पुलिस लाइन कटनी में हुआ शस्त्रपूजन, पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने की पूजा, शहरवासियों को दी शुभकामनायें

 

विजयादशमी के पर्व पर हर साल के अनुसार इस साल भी पुलिस लाइन, कटनी में परम्परागत तरीके से विधिविधान व मन्त्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दशहरे पर पुलिस विभाग द्वारा शस्त्र पूजन की परम्परा रही है और जिला मुख्यालय एवं थानो में शस्त्र पूजन किया जाता है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक  अभिजीत रंजन ने शस्त्र पूजन किया गया।

कटनी पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन

विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के साथ वाहनों एवं समस्त मशीनरी का पूजन परंपरा का अंग है। पुलिस लाईन कटनी में गुरुवार को शस्त्र पूजन कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक एवं समस्त अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने मन्त्रोच्चार के साथ शस्त्रों की पूजा अर्चना की इस दौरान सभी अधिकारियों के साथ पूजन के बाद हवन किया। इसके बाद विभागीय वाहनों की पूजा की गई और फिर सभी अधिकारियों ने सांकेतिक रूप से हर्ष फायर कर शस्त्र पूजन कार्यक्रम पूर्ण किया। कार्यक्रम के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक  मनोज केडिया, सीएसपी ख्याति मिश्रा, डीएसपी, प्रभात शुक्ला,डीएसपी उमराव सिंह, रक्षित निरीक्षक संख्या राजपूत सहित शहर के थाना प्रभारी उपस्थित रहें ।

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने सभी जिलेवासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनायें देते हुए कहा कि ये त्यौहार हमें सच्चाई और अच्छाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है, हम कामना करते हैं कि प्रत्येक शहरवासी सुरक्षित रहे और सबके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ आयें।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING