
कटनी पुलिस ने गुमे हुये कुल 151 मोबाइल साइबर के माध्यम से खोजे मोबाइल स्वामियों को किये को किए वापस
गुमे हुये मोबाइलो को पाकर मोबाइल स्वामियों के खिल उठे चेहरे
मोबाइल स्वामित्व ने पुलिस अधीक्षक कटनी एवं कटनी पुलिस सायबर सेल टीम को दिया धन्यवाद
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन द्वारा जिले की सायबर सेल टीम को कार्यालय में प्राप्त आवेदनों के आधार पर गुम हुए मोबाइलों को ट्रेज किए जाने निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशानुसार पुलिस सायबर सेल की टीम ने गुमे हुये मोबाइलों के बारे में जानकारी एकत्रित की प्राप्त जानकारी के आधार पर सायबर सेल की टीम द्वारा संबंधित थानों को इसकी जानकारी साझा करते हुये थानो में पदस्थ पुलिस प्रभारी पुलिस स्टाफ की मदद से गुमे हुये कुल 151 मोबाइल कीमती तकरीबन 15 लाख रूपये के खोजने में सफलता प्राप्त की है। खोजे गये मोबाइल पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशानुसार आज दिनांक 02 अक्टूबर गांधी जयंती के दिवस पर पुलिस अधीक्षक कटनी, अतिरिक पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक व सायबर सेल टीम द्वारा संबंधित मोबाइल स्वामियों को बुलाकर वितरित किये गए। पूर्व में भी कटनी पुलिस ने गुमे हुये मोबाइलो को खोजकर मोबाइल स्वामियों को वितरित किए हैं। बरहाल कटनी पुलिस ने गुम हुये मोबाइलो में से इस वर्ष कुल 151 मोबाइल कीमती तकरीबन 15 लाख रूपये के खोजे है। गुमे हुये मोबाइलों को खोजने में पुलिस सायबर सेल टीम कटनी उप निरीक्षक उदयभान मिश्रा, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रशांत विश्वकर्मा, आरक्षक अजय शंकर, आरक्षक अमित श्रीपाल, आरक्षक सत्येंद्र राजपूत, आरक्षक शुभम गौतम, आरक्षक चंदन प्रजापति एवं कटनी जिले के थानों में पदस्थ पुलिस प्रभारी एवम थानों का पुलिस बल का विशेष योगदान रहा है।
151 मोबाइल खोजे जाने पर पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा पुलिस सायबर सेल टीम की प्रशंसा की है ।






