नगर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को बताए गुण: सतर्कता ही सायबर फ्राड से बचने का प्रमुख उपाय

 

आजकल सायबर क्राइम से होशियार भी ठगे जा रहे है इसी बात को लेकर
सायबर क्राइम की बारीकियों से अवगत हुए छात्र,दरासल डी पी एस स्कूल में कटनी पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान

कटनी। सायबर क्राइम को लेकर पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देश पर कटनी पुलिस द्वारा लगातार साइबर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में छात्र छात्राओं को सायबर क्राइम के प्रति कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा एवं सायबर सेल टीम ने डी पी एस स्कूल कटनी में अध्ययन रत छात्र एवं छात्राओं को सायबर क्राइम से किस तरह बचाव किया जाए सायबर जागरूकता से संबंधित विषय पर सेमिनार दिया। इस दौरान छात्र वा छात्राओ को बताया गया की सायबर अपराधों से बचने का एक प्रमुख रास्ता स्वयं को जागरूक होना है। विशेष तौर पर नव युवकों को किशोर उम्र में सायबर फ्राड को लेकर जागरूकता आएगी तो वह समाज मे ज्यादा प्रभावशाली होगी क्योंकि आज हर घर मे सबसे ज्यादा सोशल मीडिया तथा इंटरनेट का उपयोग नई पीढ़ी ही कर रही है। इस सेमिनार के माध्यम से न सिर्फ बच्चों को सायबर क्राइम को लेकर जानकारी दी गई, अलबत्ता इसके अलावा साइबर फ्राड से बचने और किसी फ्राड का शिकार होने इस पर तत्काल क्या करना करना चाहिए इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा ने अपने मोबाइल पर सुरक्षा संबंधी बाते नई पीढ़ी को बताई। किसी अनजान लिंक को न खोलना, फ्राड और फेक फोन कॉल पर कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर न करना, ओटीपी, पासवर्ड जैसे महत्पूर्ण अंक कभी भी किसी को न बताना, छात्राओं को विशेष सतर्क रहना जैसे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी। साथ ही वहा मौजूद बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी सटीक जवाब देते हुए समझाया गया इस अवसर पर साइबर सेल प्रभारी उनि उदयभान मिश्रा, बस स्टैंड चौकी प्रभारी उनि हरबचन कुडापे, साइबर सेल से अजय साकेत एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING