
कटनी। शहर के कोतवाली थाना परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जैन समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते आपसी बातचीत के दौरान शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित जैन धर्मशाला में निर्माण कार्य को लेकर समाज के लोगों के बीच आपसी चर्चा चल रही थी। इसी विवाद को लेकर जैन समाज के दोनों पक्ष कोतवाली थाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि थाने में मौजूदगी के दौरान किसी व्यक्ति के साथ कुछ बातचीत हुई, जो देखते ही देखते बहस और फिर हाथापाई में बदल गई। थाना परिसर में अचानक हुए इस घटनाक्रम से हड़कंप मच गया।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को शांत कराया।
फिलहाल विवाद की असल वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
Views: 300






