
कटनी/जबलपुर : त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। छपरा से उधना के बीच एक ट्रिप पूजा स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही है। यह ट्रेन 21 नवंबर को छपरा से रवाना होकर सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी सहित कई प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी। पश्चिम मध्य रेल के यात्रियों को भी इस स्पेशल ट्रेन का लाभ मिलेगा।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 05305 छपरा-उधना पूजा स्पेशल 21 नवंबर 2026, शनिवार को छपरा स्टेशन से शाम 6 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और तीसरे दिन 23 नवंबर, सोमवार को सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर उधना पहुंचेगी।
इस दौरान ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना स्टेशन पर सुबह 10:40 बजे, कटनी स्टेशन पर दोपहर 12:40 बजे, जबलपुर स्टेशन पर दोपहर 1:50 बजे और इटारसी स्टेशन पर शाम 5:45 बजे पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर पांच से दस मिनट का ठहराव दिया गया है।
इसके अलावा ट्रेन बलिया, रसड़ा, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, खंडवा, भुसावल, नंदुरबार और व्यारा सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान और सामान्य श्रेणी सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे की इस पहल से त्योहारों के दौरान छपरा से उधना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।






