
पन्ना।अमानगंज नि प्र :- नगर अमानगंज में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमानगंज द्वारा शहीद भगत सिंह तिराहा पर ध्वजारोहण किया गया,ध्वजारोहण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व नपा उपाध्यक्ष सौरभ दुबे द्वारा किया गया…
कार्यक्रम में सर्व प्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वज पूजन किया गया एवं तिरंगे को सलामी दें राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत का गायन हुआ तदुपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी के संदेश का वाचन जिला उपाध्यक्ष भभूत सिंह राजपूत द्वारा किया गया ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दुबे द्वारा कार्यक्रम के मुख्यअतिथि अशोक कुमार दुबे दद्दा जी व देवेंद्र यादव खमरिया का सम्मान माला एवं वस्त्र धारण कर किया गया सम्मान प्राप्त करने वाले पूर्व नपा उपाध्यक्ष रामस्वरूप गुड्डे छिरोल्या,जगतलाल शर्मा,ओमप्रकाश मिश्रा,रामस्वरूप गर्ग, अरुण सक्सेना,रामधनी राजपूत, पूर्व नपा अध्यक्ष हक्कुन दहायत,भभूत सिंह राजपूत, हरी चौधरी वरिष्ठ नेताओं का सम्मान स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर किया गया..
नपा उपाध्यक्ष सौरभ दुबे ने अपने उद्बोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहां की आज का दिन स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को याद करने का दिन हैं जिनकी वजह से हम सभी स्वतंत्र हुए स्वतंत्रता आंदोलन के सभी सिपाहियों को नमन करता हूं….कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री पुष्पेंद्र सोनी द्वारा किया गया….कार्यक्रम में मुख्यरूप से बरिष्ठ नेता अशोक कुमार दुबे दद्दा जी ,देवेंद्र यादव,गुड्डे छिरोल्या,भभूत सिंह राजपूत,पूर्व अध्यक्ष हक्कुन दहायत,जगत शर्मा,अरुण सक्सेना,रामस्वरूप गर्ग,हरी चौधरी,पार्षद जेबुन निशा खान,पार्षद राधा चौधरी,मुन्ना मिश्रा, अरुण भट्ट,भूपेंद्र बुंदेला,कमल सिंह राजपूत,दिनेश पांडेय,रावेन्द्र पांडेय, रजऊ राजा,मदारी आदिवासी,रामधनी सिंह राजपूत,राम भगत सोनी,वीरेंद्र खटीक,धू राम चौधरी,नगर अध्यक्ष वसीम खान,आशीष दुबे, सतीश दुबे, बल्लू खान, सोनू खान नीरज खरे, अश्वनी भटनागर,अजय दुबे, बृजेश दीक्षित, केशरी गोस्वामी, बलवान सिंह राजपूत, ओमप्रकाश मिश्रा, महेंद्र तिवारी रम्मू,धीरेन्द्र गर्ग, बद्री कुशवाहा,मोहित यादव,विजय सिंह राजपूत, दशरथ खटीक, सजल ताम्रकार अभिषेक दुबे निक्की, प्रहलाद तिवारी, नीरज कोरी, इमरत कोरी,कन्हैया ताम्रकार, राजू खान,संतोष साहू गजराज राजपूत, भवानी राजपूत, गंभीर राजपूत,बुद्ध सिंह सोलंकी,नित्तू पांडेय,राजदीप दुबे, रुपकिशोर यादव, अनिल सोनी, शिवम सोनी, नीलेश ताम्रकार, महाकौशल चौधरी,मुन्ना चौधरी दलू चौधरी,आदि कार्यकर्त्ता जन उपस्थित रहें..







