“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर में राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय एवं देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में मनाने की व्यापक तैयारियां की गई हैं। निगम प्रशासन द्वारा निगम क्षेत्र के सार्वजनिक भवनों, विद्यालयों, स्मारकों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ध्वजारोहण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय उत्सव में शहरवासियों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त दिन शनिवार को प्रातः 8 बजे नगर निगम कार्यालय कटनी में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक प्रातः 8ः30 बजे नवीन जल शोधन संयंत्र – अमकुही में ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात निगम क्षेत्र के 47 विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं भवनों में महापौर, नगर निगम अध्यक्ष, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत निगम के अग्निशमन कार्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों उप कार्यालय माधव नगर, सामुदायिक भवनों, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों तथा अन्य प्रमुख स्थलों पर भी पर निगम के मेयर इन काउंसिल सदस्यों एवं पार्षदों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों से निर्धारित स्थल पर समय पर उपस्थित होकर ध्वजारोहण करने की अपील की है वहीं निगम अधिकारियों को ध्वजारोहण की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रगान, देशभक्ति कार्यक्रमों तथा स्वतंत्रता दिवस की गरिमा के अनुरूप आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में एक साथ तिरंगे के शान से लहराने की यह पहल राष्ट्रीय गौरव, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ स्वतंत्रता दिवस को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाने का संदेश देगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]