“कटनी NSUI की कमान अजय खटिक के हाथ” “अजय खटिक बने जिला अध्यक्ष” “NSUI में बड़ा संगठनात्मक बदलाव”

कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा संगठन सृजन अभियान को गति देते हुए कांग्रेस की छात्र इकाई राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने प्रदेशभर में सक्रिय छात्र नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

इसी क्रम में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, राष्ट्रीय सह प्रभारी अंशुल त्रिवेदी तथा एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की अनुमति से कटनी जिले के सक्रिय छात्र नेता अजय खटिक को एनएसयूआई कटनी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अजय खटिक लंबे समय से छात्र हितों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अजय खटिक की नियुक्ति पर कटनी जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेसजनों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में एनएसयूआई कटनी जिले में और अधिक मजबूत होगी तथा छात्र हितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाएगी।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय खटिक को उनके समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING